मॉर्निंग में उठते ही आते हैं चक्कर? भूलकर भी न करें नजरअंदाज
डिहाईड्रेशन और पोषक तत्वों की कम भी चक्कर आने की वजह हो सकती है. लेकिन यह समस्या लंबे समय से हैं तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि सुबह के समय चक्कर आने के क्या कारण होते हैं और इस समस्या को कैसे ठीक किया जा सकता है?
एनीमिया की समस्या का सामना तब करना पड़ता है जब आपके शरीर में लाल कोशिकाएं ऑक्सीजन को बॉडी में अच्छे से नहीं पहुंचा पातीं हैं. जिसकी वजह से ऑक्सीजन दिमाह में नहीं पहुंच पाती है तो इससे चक्कर आने लगते हैं
बॉडी में पानी और फ्लूइड कम हो जाता है तो दिमाग तक ऑक्सीजन का सप्लाई नहीं हो पाता है जिसकी वजह से चक्कर आ की समस्या का सामना करना पड़ता है
हमारी बॉडी में विटामिन्स की बहुत जरूरत होती है. जिसमे से एक विटामिन बी 12 होता है
विटामिन बी 12 एक ऐसा पोषक तत्व है जो हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए काफी जरूरी माना जाता है
अगर बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी होती है तो शरीर में दर्द, सांस फूलना,डिप्रेशन, मुंह में छाले आदि समस्याएं होने लगती हैं
अगर आप भी चक्कर आने की समस्या से परेशान हैं तो आप इसे इग्नोर न करें
आप फौरन डॉक्टर से संपर्क करें
यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें