मुंबई में शादी के बाद जामनगर पहुंचे अनंत-राधिका हुआ ग्रैंड वेलकम
दोनों की शादी की चर्चा देश के साथ-साथ विदेशों में भी खूब हो रही है
अनंत राधिका की शादी हो चुकी है
शादी के बाद दोनों का बुधवार को गुजरात के जामनगर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया
स्थानीय लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ नवविवाहित जोड़े का स्वागत किया
इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं
एक वीडियो में पारंपरिक साड़ियों में सजी महिलाएं राधिका की आरती करके उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत करती दिख रही हैं
राधिका और अनंत दोनों ही बेहद खुश दिख रहे थे
इस दौरान राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी दोनों ही गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आ रहे है
वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं