मानसून पकड़ेगा जोर! अगले 2-3 दिन में होगी भारी बारिश, IMD का ताजा अपडेट जारी मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मानसून दंतेवाड़ा में सक्रिय है। अगले 2-3 दिन में बाकी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून ने समय से पहले दस्तक तो दी, लेकिन बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में अब भी बारिश की हल्की बूंदों के सिवा कुछ नहीं बरसा। केवल दंतेवाड़ा में ही मानसून ने जोर पकड़ा है, जबकि बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव और जगदलपुर अब भी

बादलों की राह ताक रहे हैं।मानसून में देरी की वजह से समय पर बुवाई नहीं होने से धान की खेती प्रभावित हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मानसून दंतेवाड़ा में सक्रिय है। अगले 2-3 दिन में बाकी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।

18 जून के आसपास पूरे बस्तर में मानसून के फैलने की उम्मीद है। मानसून को आगे बढऩे के लिए अब अनुकूल स्थिति मिल रही है। ऐसा होता है तो 20 जून तक समूचे राज्य में मानसून प्रभावी हो सकता है और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। गरियाबंद, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।