लौकी एक पौष्टिक और हल्की सब्जी है जो अपने गुणों के कारण अक्सर चर्चा में रहती है। यह भले ही तमाम लोगों को पसंद न आती हो, लेकिन यह पानी, फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है। यह पाचन को बेहतर बनाती है, वजन
घटाने में मदद करती है और शरीर को ठंडक देती है।आज हम आपको देश के 5 सबसे बड़े लौकी उत्पादक राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं:
5: गुजरात | गुजरात भारत में लौकी उत्पादन में पांचवें स्थान पर है। 2023-24 में इसने
316.55 हजार टन लौकी का उत्पादन किया, जो कुल उत्पादन का 8.24 प्रतिशत है। राज्य की जलवायु औरमिट्टी लौकी की खेती के लिए अनुकूल है, जिससे यहां लौकी की अच्छी-खासी खेती हो जाती है।
4: पंजाब | पंजाब लौकी उत्पादन में चौथे स्थान पर है। 2023-24 में इसने 317.68 हजार टन लौकी का उत्पादन किया, जो देश के कुल उत्पादन का 8.27 फीसदी है। उन्नत कृषि तकनीकों और उपजाऊ जमीन के कारण पंजाब लौकी की खेती में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
3: उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश लौकी उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। 2023-24 में इसने 555.83 हजार टन लौकी का उत्पादन किया, जो कुल उत्पादन का 14.47 प्रतिशत है। राज्य की विशाल कृषि भूमि और अनुकूल जलवायु इसे लौकी उत्पादन में अग्रणी बनाती है।
2: मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश लौकी उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। 2023-24 में इसने 564.72 हजार टन लौकी का उत्पादन किया, जो कुल उत्पादन का 14.71 फीसदी है। राज्य की मिट्टी और मौसम लौकी की खेती के लिए आदर्श हैं, जिससे यह लौकी उत्पादन के मामले में इतना आगे है।
1: बिहार | बिहार भारत में लौकी उत्पादन में पहले स्थान पर है। 2023-24 में इसने 663.91 हजार टन लौकी का उत्पादन किया, जो कुल उत्पादन का 17.29 फीसदी है। उपजाऊ मिट्टी और अनुकूल जलवायु के कारण बिहार लौकी की खेती में पूरे देश में सबसे आगे है।
इस तरह देखा जाए तो भारत में लौकी उत्पादन में बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात टॉप-5 राज्य हैं, जो देश के कुल लौकी उत्पादन का लगभग 63 फीसदी हिस्सा साझा करते हैं। ये सारे आंकड़े एग्रीएक्सचेंज वेबसाइट से लिए गए हैं।