दक्षिण कोरिया: साल 1945 में 15 अगस्त के ही दिन दक्षिण कोरिया को आजादी मिली थी। दूसरे विश्व युद्ध के आखिर में जब जापान हार गया था तो कोरिया, जापानी शासन से मुक्त हो गया था। इससे पहले 1910 से लेकर 1945 तक, कोरिया जापान के शासन में रहा था। बाद में जब जापान ने सरेंडर किया तो कोरिया को भी आजादी मिल गई। इसके बाद कोरिया उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में बंट गया।