सारा अली खान, जाह्नवी कपूर से लेकर नीसा देवगन सहित तमाम स्टारकिड्स और स्टार्स के साथ नजर आने वाले ओरहान अवत्रमणि उर्फ ओरी को अब कौन नहीं जानता। ओरी अब बॉलीवुड सेलेब्स की पार्टी की जान बन चुके हैं। वह अक्सर बी-टाउन स्टार्स के साथ मस्ती करते दिखाई दे जाते हैं। ओरी सोशल मीडिया पर

भी काफी एक्टिव रहते हैं और मजेदार तस्वीरें-वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इन दिनों वह एक बार फिर अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ओरी ने ये अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ओरी ने शादी, बीवी और बच्चों को लेकर अपनी ख्वाहिश जाहिर की है।

शादी करना चाहते हैं ओरी ओरी ने अपना ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'आप सबका शुक्रिया। गे होना अब तक बहुत मजेदार था, लेकिन अब मैं 30 साल का हो गया हूं और अब बीवी और बच्चे का समय आ गया है।' वहीं कैप्शन में ओरी ने लिखा- 'कोई रिश्ता भेजो।' ओरी के इस वीडियो पर

कई सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। कई ने तो उनके लिए लड़की ढूंढने तक की बात कह दी। भूमि पेडनेकर ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा- 'मेरे पास एक अच्छा मैच है।' किम शर्मा ने लिखा- 'बच्चे...?' अन्य सेलेब्स ने भी वीडियो पर रिएक्शन देते हुए हैरानी जाहिर की है।

इतने फेमस क्यों हैं ओरी? ओरी को लेकर अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर वह इतने फेमस क्यों हैं। दरअसल, अक्सर वह बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ नजर आते हैं। अपने हाई-प्रोफाइल सोशल सर्कल के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले ओरी बॉलीवुड की लगभग हर पार्टी और इवेंट का

हिस्सा होते हैं और ए-लिस्टर्स के साथ मस्ती करते दिखाई दे जाते हैं, फिर चाहे वो कपूर हों, खान या फिर अन्य बड़े फिल्मी परिवार। यहां तक कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी के दौरान भी ओरी सारे इवेंट्स में दखाई दिए थे।