दूसरी बार बनने जा रही हैं मां, पति और बेटी के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
ये कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहा है
स्मृति खन्ना टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस है
अभिनेत्री ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है
'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'ये है आशिकी', 'बालिका वधू' जैसे शोज में नजर आ चुकीं है
स्मृति खन्ना ने 8 तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है
हमारी उम्मीद से अधिक भरी यात्रा के बाद जब हम ये खूबसूरत अनाउंसमेंट करते हैं तो इमोशंस से भर जाते हैं
हमारा परिवार बढ़ रहा है। हमारी प्यारी बेटी अनायका बड़ी बहन की भूमिका की ओर कदम बढ़ा रही है
हमारा डॉगी लुकास सबसे अच्छा बड़ा भाई बनने वाला है
स्मृति ने टीवी एक्टर गौतम गुप्ता से साल 2017 में शादी की थी