स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का जज्बा हर भारतीय के दिल में जोश भर देता है। इस बार भी, देश के कोने-कोने में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत लोग अपने अनोखे अंदाज में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दे रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने

आया है जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक JCB के बकेट पर बैठकर सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहरा रहे हैं।  युवाओं का देश प्रेम हुआ वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक

JCB के बकेट पर बैठे हैं और अपने हाथ में तिरंगे को लिए लहरा रहे हैं। जिसे मशीन के जरिए सैकड़ों फीट ऊंचाई पर उठाया गया है। इस दौरान युवक अपने हाथ में तिरंगा लहराते हुए पूरे जोश में "भारत माता की जय" के नारे लगा रहे थे। यह नजारा देखने में जितना रोमांचक था, उतना ही

जोखिम भरा भी था। यह वीडियो युवाओं के बीच देशप्रेम और उत्साह को दिखा रहा है। JCB के बकेट पर इतनी ऊंचाई पर बैठना न केवल खतरनाक है, बल्कि यह जानलेवा भी हो सकता है।  सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर आईं मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोगों ने युवकों के इस जोश को सराहा और इसे देशभक्ति की मिसाल बताया, एक यूजर ने लिखा, "यह देखकर गर्व होता है कि हमारे युवा अपने देश के लिए इतना

जुनून रखते हैं।" वहीं, कई लोगों ने इस स्टंट की आलोचना करते हुए इसे लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करार दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा, "देशभक्ति दिखाने के लिए अपनी जान को खतरे में डालना कहां की समझदारी है? तिरंगे का सम्मान सुरक्षित तरीके से भी किया जा सकता है।"