बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज से जादू चलाने वाले सिंगर केके का जन्म भले ही मलयाली परिवार में हुआ था। लेकिन केके की परवरिश देश के दिल दिल्ली में हुई है। यहीं पर केके ने अपनी संगीत की यात्रा शुरू की और यहीं उन्हें अपनी जिंदगी की असल मोहब्बत मिली थी।

केके ने प्यार के हर रंग को अपने गानों में सजाया है। आज केके बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरहिट सिंगर्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। लेकिन कभी अपनी जिंदगी को ठहराव देने के लिए केके ने सेल्स डिपार्टमेंट में भी नौकरी की है। आज इस खबर में हम जानेंगे बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर केके की कहानी

गुलजार की फिल्म ने दिलाई केके को पहचान साल 1996 में गुलजार की फिल्म माचिस रिलीज हुई तो एक गाना सुपरहिट रहा। इस गाने के बोल थे 'छोड़ आए हम वो गलियां' जो 30 साल बाद भी लोगों के जहन में बसा हुआ है। इस गाने ने लोगों का केके पर ध्यान खींचा और उन्हें आने वाले समय का बड़ा सिंगर बताया।

इससे पहले केके ने कई साल संघर्ष किया और टीवी पर जिंगल्स गाते रहे। लेकिन इस फिल्म और इसी गाने ने उन्हें संगीत जगत में पहचान दिलाई। इसके बाद 1999 में रिलीज हुआ केके का 'पल' एल्बम रिलीज हुआ और धूम मच गई। केके 90 के दशक में युवाओं के प्यार की आवाज बन गए। इसके बाद केके ने प्यार के हर रंग को अपने गानों में उतार दिया।

मलयाली लड़के को दिल्ली में मिली परवरिश बता दें कि मलयाली परिवार में 1968 को जन्मे केके के पेरेंट्स दिल्ली में रहते थे। यहीं पर केके ने भी अपना बचपन गुजारा और संगीत की जर्नी शुरू की। केके ने म्यूजिक स्कूल में दाखिला लिया लेकिन बीच में ही छोड़ दिया। इसी दौरान उनकी जिंदगी में असल प्यार ज्योति कृष्णा से

मिले और शादी कर ली। ज्योति ने उन्हें मुंबई जाने के लिए प्रेरित किया और सेल्स में भी नौकरी की। इसके बाद केके ने हिम्मत जुटाई और मुंबई आ गए। यहां कुछ साल के संघर्ष के बाद केके स्टार बन गए। 347 फिल्मों में गाए गाने बता दें कि कृष्णकुमार कुन्नथ यानी केके ने अपने

करियर में अब तक 347 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। केके उन चंद कलाकारों में से हैं जिन्होंने साउथ से होकर भी अपनी जड़े संगीत की दुनिया में जमा लीं। केके आज बॉलीवुड में संगीत के सुपरस्टार हैं और अपनी आवाज से सुरों का समां बांधते रहते हैं