ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के बाद रविवार तड़के करीब 4 बजे भगदड़ मच गई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 घायल हैं। घायलों में 6 की हालत गंभीर है।

रथ यात्रा में अचानक भगदड़ मच जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल है। वहीं, इस हादसे में 50 लोग घायल हो गए।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

मृतकों की पहचान प्रभाती दास और बसंती साहू और 70 वर्षीय प्रेमकांत मोहंती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक ओडिशा के खुर्दा जिले के रहने वाले हैं। ये लोग रथ यात्रा के लिए पुरी आए थे।

दो ट्रकों के भगवान जगन्नाथ और उनके भाई भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के रथों के पास भीड़भाड़ वाले स्थान पर घुसने के बाद अफरा-तफरी मच गई।