Weather Update Today: छत्तीसगढ़ सहित देश के 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update Today जून महीने की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन दूसरी ओर भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों के लिए राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग की मानें तो आज अगले कुछ ही घंटे में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग की मानें तो आज यानि 1 जून को तेज हवाओं के साथ आंधी चलेगी। वहीं, प्रशासन ने किसानों और मछुआरों को चेतावनी देते हुए नदी किनारे से दूर रहने की सलाह दी है।
Weather Update Today Hindi मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बन रही है, जिसके चलते देश के 19 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा और नागालैंड में आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।
देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली(1 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 1 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में यानी 1 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
Weather Update Todayयूपी(1 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हमीरपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, झांसी, अयोध्या, रामपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, यानी 1 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।



