Weather Update News: छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़िए मौसम विभाग ने क्या कहा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Weather Update News: छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़िए मौसम विभाग ने क्या कहा

Weather Update News देशभर में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। अगले कुछ दिनों में देश के 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश और प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है।

 

 

read more ED Raid Parimatch Betting App: देश में पांच राज्यों में ED की रेड; 3 हजार करोड़ के ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट पर शिकंजा, अब तक 112 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

 

मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई से 5 जून के बीच देश के 80 से 90 प्रतिशत हिस्सों में प्री-मानसून बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में बन रहे सिस्टम के असर से मौसम तेजी से बदलने के संकेत हैं। राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कई हिस्सों में तेज हवा, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

 

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहने की संभावना है। रायपुर समेत प्रदेश के मध्य क्षेत्र में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

 

 

Weather Update Newsगर्मी का असर वन्यजीवों पर भी देखने को मिल रहा है। खैरागढ़ और कांकेर में लू के कारण मोर, सीवेट और चमगादड़ों समेत सैकड़ों जीवों की मौत हो चुकी है। बालोद जिले में रोजाना बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने की खबर के बाद वन विभाग पेड़ों पर पानी का छिड़काव कर रहा है। वहीं रायपुर के देवपुरी इलाके में बुधवार को तेज आंधी के कारण बिजली का पोल गिर गया था।

Related Articles

Back to top button