Weather Update News: मौसम ने फिर ली करवट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update News देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और माहे में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
तमिलनाडु और केरल में बारिश
Weather Update News मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। विभाग के अनुसार, 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं 22 से 24 फरवरी के बीच उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की गई है।
बंगाल और झारखंड में बारिश की संभावना
इसके अलावा पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां हल्की बारिश की संभावना जताई है। 23 और 24 फरवरी को ओडिशा के कुछ इलाकों में भी गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
महाराष्ट्र और गुजरात का मौसम कैसा रहेगा?
Weather Update Newsअगले 4 दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद के 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, अगले 2 दिनों में गुजरात में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है



