Weather Update: छत्तीसगढ़ समेत इन 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी – RGH NEWS
देश

Weather Update: छत्तीसगढ़ समेत इन 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Weather Update मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर में कल भी बारिश हुई और आज अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं, धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। देश के कई राज्यों में बादल दिखाई दे रहे हैं, कहीं कहीं बारिश हुई है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक 21 राज्यों में आंधी-पानी और 6 राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 20 मार्च को मौसम की स्थिति अधिक गंभीर होने की संभावना है। तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। कई राज्यों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बदला मौसम

 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान समूचे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से कई राज्यों में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी, साथ ही कहीं कहीं आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में नये मजबूत विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की संभावना है। शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्यों ओडिशा, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर आंधी-तूफान तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। स्काईमेट ने कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा में बादलों के बरसने के संकेत हैं।

 

जानें कहां कहां बरसेंगे बादल

पूर्वोत्तर के ओडिशा, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

 

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। 20 मार्च को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर तेज धूल भरी आंधी-बारिश व ओलावृष्टि के बीच आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। अगले 2 दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गर्मी से राहत रहेगी।

 

 

उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, संभल, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा और फिरोजाबाद में मेघ गर्जन के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में ओले गिर सकते हैं और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

 

मौसम विभाग ने 20 मार्च को बिहार के पटना, गया, दरभंगा, नालंदा, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में तेज आंधी और बारिश के बीच ओलावृष्टि और ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया है।

 

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आईएमडी ने अगले दो दिन जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, शेखावटी और कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।

 

हरियाणा और पंजाब में अगले दो दिन नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि और वज्रपात होने का खतरा है। खासकर, हिसार, नारनौल, भिवानी, चरखी और दादरी समेत कई अन्य जिलों में बारिश होगी। पंजाब के चंडीगढ़, पठानकोट, अमृतसर, पटियाला, रूपनगर, लुधियाना, एसबीएस नगर समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के दौरान रूद्रप्रयाग, केदारनाथ धाम, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी।

 

हिमाचल प्रदेश में 24 मार्च तक लाहौल-स्पीति, कुकुमसेरी, कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और कांगड़ा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात का अनुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली कड़कने के साथ आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है।

 

जम्मू-कश्मीर केअधिकांश हिस्सों, गांदरबल, सोनमर्ग, चिनाब घाटी, बारामूला, कुपवाड़ा, मुगल रोड, श्रीनग घाटी और दक्षिण कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बर्फबारी हो रही है।

 

Weather Updateकेरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम खराब रहने के संकेत हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button