Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार,भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update : भोपाल। देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में देश के मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज पुरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
बता दें मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के नर्मदापुरम सम्भाग के जिलों समेत छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, सिवनी,बुराहनपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, देवास, मंदसौर में भारी बारिश से अति भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इंदौर, उज्जैन, भोपाल, सागर, जबलपुर,शहडोल संभाग जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है
भारी बारिश के चलते लोगों के काम भी ठप पड़े हुए हैं। इसके साथ ही आने वाले कुछ दिनों में ऐसे ही लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है।



