देश

Weather Update : आज भी हो सकती है जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी…

Weather Update छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखनी को मिली है। अंबिकापुर में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। खबरों की मानें तो द्रोणिका के प्रभाव के चलते आज भी प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई जा रही है। धमतरी जिले में मौसम बदल गया है। बादल की तेज गर्जना के साथ सुबह से तेज बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा कि शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

इससे पहले गुरुवार को दोपहर की तपिश के बाद देर शाम को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला गया। गरज चमक के साथ तेज हवाओं के साथ ही रायपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। इसके चलते रात का मौसम भी सुहाना हो गया और उमस से भी राहत मिली।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से शुक्रवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बिजली भी गिर सकती है। द्रोणिका का प्रभाव दक्षिण तमिलनाडु से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अब बढ़ोतरी होने लगी है। इससे गुरुवार को दोपहर की तपिश भी बढ़ी रही। हालांकि देर शाम हल्की नम हवाएं चलने लगीं।

 

ALSO READ मुफ्त आटे के लिए मची भगदड़, 5 लोगों की गई जान…

 

Weather Updateगुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश भर में एआरजी बलौदाबाजार सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button