देश

Weather News: यहाँ गर्मी से 80 स्टूडेंट्स हुए बेहोश,हीटवेव का रेड अलर्ट जारी

Weather News  बुधवार को नौतपा का पांचवां दिन है। बिहार में भी पारा 48 डिग्री के करीब है। गर्मी से बुधवार को 8 जिलों में 80 बच्चे बेहोश हो गए। राज्य में दो दिन हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में गर्मी से 23 से 29 मई तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य का चूरू मंगलवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 50.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बुधवार के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में पानी की कमी के बीच केजरीवाल सरकार ने पाइप से कार धोने वालों पर 2 हजार रुपए जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। 200 लोगों की टीम पानी की बर्बादी की मॉनिटरिंग करेगी।

मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को बताया कि मानसून अगले 24 घंटे में केरल तट से टकरा सकता है। अगले एक हफ्ते में यह देश के बाकी हिस्सों तक पहुंच सकता है।

Weather News दूसरी ओर, रेमल तूफान के चलते पूर्वोत्तर के सभी राज्यों- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 29 मई से 1 जून के बीच बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button