देश

Waves Summit 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने WAVES समिट का किया उद्घाटन, बोले- भारत में और दुनिया के लिए सृजन का सही समय..

Waves Summit 2025 पीएम नरेंद्र मोदी आज मुंबई के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक और शानदार शुरुआत के लिए मैं देश और विदेश के सभी महानुभावों को बहुत बहुत बधाई देता हूं। आप सबका अभिनंदन करता हूं। आज एक मई है। आज से 112 साल पहले 3 मई 1913, को भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रीलीज हुई थी। इसके निर्माता दादा साहब फाल्के थे। कल ही उनकी जन्म जयंती थी। बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है। रूस में राजकपूर की पॉपुलैरिटी है।

 

Read more Cg News: दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए शिक्षा का सफर अब होगा आसान : मुख्यमंत्री श्री साय

 

क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी

 

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, ‘6 से 7 साल पहले जब महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का अवसर आया तो 150 देशों के गायक-गायिकाओं को गांधी जी का प्रिय गीत गाने के लिए प्रेरित किया। इसका एक बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा। दुनिया एक साथ आ गई। यहां भी कई लोग बैठे हैं जिन्होंने गांधी 150 के समय अपने वीडियो बनाए थे। गांधी के विचारों को आगे बढ़ाया था। भारत और दुनियाभर के क्रिएटिव वर्ल्ड की ताकत मिलकर क्या कमाल कर सकती है, इसकी एक झलक हम तब देख चुके हैं। जैसे नया सूरज उगते ही आकाश को रंग देता है, वैसे ही समिति अपने पहले पल से ही चमकने लगी है

 

 

 

महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री

 

Waves Summit 2025प्रधानमंत्री मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में भारत के अपनी तरह के पहलेविश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट 2025 (वेव्स) का उद्घाटन किया। “कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज” टैगलाइन के साथ चार दिवसीय यह शिखर सम्मेलन दुनिया भर के क्रिएटर्स, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत के दिग्गजों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाकर भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार है। रचनात्मकता, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का लाभ उठाकर एक उज्जवल भविष्य को आकार देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, वेव्स में फिल्मों, ओटीटी, गेमिंग, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, एआई, एवीजीसी-एक्सआर, प्रसारण और उभरती तकनीक को एकीकृत किया जाएगा, जिससे यह भारत के मीडिया और मनोरंजन कौशल का एक व्यापक प्रदर्शन बन जाएगा। वेव्स का लक्ष्य 2029 तक 50 बिलियन डॉलर का बाजार खोलना है, जिससे वैश्विक मनोरंजन अर्थव्यवस्था में भारत की उपस्थिति का विस्तार होगा।

Related Articles

Back to top button