Waterways Leisure Tourism IPO: आज से खुलेगा वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का IPO, ₹585 करोड़ जुटाने की तैयारी, चेक करें प्राइस बैंड और GMP
Waterways Leisure Tourism IPO कॉर्डेलिया क्रूजेस ब्रांड नाम से देश की दिग्गज डोमेस्टिक ओशन क्रूज कंपनी चलाने वाली ‘वॉटरवेज लीजर टूरिज्म’ का IPO आज यानी मंगलवार, 23 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक इस पब्लिक इश्यू में गुरुवार, 25 जून तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने इस IPO के लिए ₹769 से ₹808 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
यह पूरा इश्यू ₹585 करोड़ का फ्रेश इश्यू है, यानी इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) कंपोनेंट शामिल नहीं है। IPO के खुलने से पहले ही कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स के जरिए ₹263.25 करोड़ जुटा लिए हैं, जो इसमें इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की मजबूत दिलचस्पी को दिखाता है।
मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,544, रिटेलर्स के लिए 10% हिस्सा रिजर्व
इस IPO के लिए लॉट साइज 18 इक्विटी शेयर्स का तय किया गया है, यानी निवेशकों को कम से कम 18 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा। अपर प्राइस बैंड ₹808 के हिसाब से रिटेल निवेशकों को मिनिमम ₹14,544 का निवेश करना होगा।
कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए मैक्सिमम 75%, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के लिए मिनिमम 15% और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए मिनिमम 10% हिस्सा रिजर्व रखा है।
–
1 जुलाई को हो सकती है लिस्टिंग
टेंटेटिव शेड्यूल के मुताबिक, IPO के तहत शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार, 29 जून को फाइनल किया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें मंगलवार, 30 जून से रिफंड मिलना शुरू हो जाएगा, जबकि अलॉट होने वाले निवेशकों के डीमैट अकाउंट में इसी दिन शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बुधवार, 1 जुलाई को BSE और NSE पर होने की संभावना है।
ग्रे मार्केट में ठंडा रिस्पॉन्स, GMP में गिरावट का ट्रेंड
ग्रे मार्केट में वॉटरवेज लीजर टूरिज्म के IPO को लेकर बहुत उत्साह नहीं दिख रहा है। आज इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) +₹12 चल रहा है। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर ₹808 और मौजूदा प्रीमियम को जोड़कर देखें तो इसकी अनुमानित लिस्टिंग ₹820 प्रति शेयर पर हो सकती है, जो इसके इश्यू प्राइस से सिर्फ 1.49% ज्यादा है।
Waterways Leisure Tourism IPOपिछले 6 सत्रों के ट्रेंड के मुताबिक, मैक्सिमम GMP ₹24 और मिनिमम ₹10 रिकॉर्ड किया गया है, जो कि निगेटिव लिस्टिंग का संकेत दे रहा है।



