देश
Vladimir Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा खत्म, एयरपोर्ट तक छोड़ने गए एस जयशंकर

Vladimir Putin India Visit रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा पूरा हो गया है। शुक्रवार की रात व्लादिमीर पुतिन भारत से रवाना हो गए हैं। इससे पहले भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन किया था। आपको बता दें कि व्लादिमीर पुतिन दो दिनों की भारत यात्रा पर आए थे और गुरुवार की को शाम 7 बजे के करीब दिल्ली पहुंचे थे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रोटोकॉल को तोड़कर पुतिन को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। पुतिन ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार भी जताया था। अब व्लादिमीर पुतिन भारत की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा समाप्त करने के बाद दिल्ली से रवाना हो गए। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने उन्हें एयरपोर्ट पर विदा किया है।
Vladimir Putin India Visitपुतिन के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच एनर्जी, मोबिलिटी, शिपिंग, फूड, फर्टिलाइज़र, कॉमर्स, मीडिया और टेक्सटाइल सेक्टर से जुड़े 21 एग्रीमेंट हुए हैं… भारत और रूस ने अगले पांच साल में आपसी व्यापार को 70 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 100 बिलियन डॉलर पहुंचाने का टारगेट रखा है… प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेसिडेंट पुतिन की जमकर तारीफ़ की… कहा कि पिछले 25 साल से पुतिन, भारत के साथ रूस की दोस्ती को मज़बूत बनाने में जुटे हुए हैं… इसके काफ़ी अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं



