देश

Vladimir Putin India: आज कितना बजे दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन, जानिए कब होगा राष्ट्रपति भवन में आलीशान डिनर; जानें हर अपडेट

Vladimir Putin India रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय भारत दौरे पर बृहस्पतिवार शाम दिल्ली पहुंच रहे हैं। पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में भव्य तैयारियां की गई हैं।: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय दौरे पर भारत आने वाले हैं। पुतिन के दौरे को लेकर राजधानी दिल्ली में भव्य तैयारियां की गई हैं साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली में जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रपति पुतिन के बैनर पोस्टर्स और होर्डिंग लगाए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक और भारत मंडपम से लेकर राष्ट्रपति भवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। पुतिन के भारत दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए

 

गहरे हो रहे हैं भारत-रूस संबंध

राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे को लेकर भारतीय मूल के रूसी MLA अभय कुमार सिंह ने कहा, “7-8 महीने पहले मैंने कहा था कि प्रेसिडेंट यहां आएंगे और यह अब हो रहा है। वह आज यहां आ रहे हैं। उनका भारत आना बहुत जरूरी है। वह हर देश में नहीं जाते लेकिन भारत रूस के इतना करीब है कि उन्होंने यहां आना जरूरी समझा। रूस ने चीन और भारत के साथ सहयोग को एक नए लेवल पर ले जाने का ऑफर दिया है। पिछले 70-80 सालों से भारत और रूस के बीच कभी कोई झगड़ा या युद्ध नहीं हुआ। उनके बीच कभी कोई एरिया डिस्प्यूट नहीं हुआ, रिश्ते जारी रखने होंगे, और यह और गहरे हो रहे हैंइंडिया टीवी की डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें

दिल्ली में कैसी है तैयारी

भारत की राजधानी दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वागत में फ्लेक्स बोर्ड और रूस के राष्ट्रीय झंडे लगाए गए हैं। राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस सालाना समिट के लिए 4-5 दिसंबर 2025 को भारत के राजकीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान, पुतिन और पीएम मोदी के बीच अहम वार्ता होगी।

 

Read more CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर! दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर हुआ एनकाउंटर

 

 

कब दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन?

Vladimir Putin Indiaरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बृहस्पतिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। पिछले वर्ष जुलाई में पुतिन ने रूस की यात्रा पर गए मोदी का इसी प्रकार आतिथि सत्कार किया था।

Related Articles

Back to top button