Vivo X300 Ultra: DSLR कैमरे वाला फोन Vivo X300 Ultra भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Vivo X300 Ultra: DSLR कैमरे वाला फोन Vivo X300 Ultra भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo X300 Ultra का इंतजार खत्म हो गया है। चीनी कंपनी ने अपना सबसे दमदार कैमरे वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ Vivo X300 FE को भी भारतीय बाजार में पेश किया गया है। वीवो के ये फ्लैगशिप फोन DSLR क्वालिटी वाले कैमरा सेंसर के साथ आते हैं। ये फोन Apple, Samsung, Google के प्रीमियम फोन को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। वीवो ने इन दोनों फोन की प्री-बुकिंग भारत में शुरू कर दी है।

 

Read more Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 42 IAS अफसरों के तबादले, इन 7 ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले, देखें आदेश

 

DSLR वाला कैमरा

Vivo X300 Ultra में 200MP का मेन Sony LYT-901 कैमरा सेंसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें गिंबल जैसा ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन मिलेगा। इसके अलावा फोन में 200MP का टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने Samsung HPO पेरीस्कोप चिप का यूज किया है, जो 3.7x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन के बैक में 50MP का Sony LYT-818 अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है।

 

इस फोन के साथ वीवो ने Zeiss का टेलीफोटो एक्सटेंडर भी उतारा है। Gen 2 में 200mm का लेंस मिलेगा। वहीं, Gen 2 Ultra में 400mm का लेंस दिया गया है। यह फोन वाइल्ड फोटोग्राफी में DSLR की तरह काम करेगा।

Vivo X300 Ultra के फीचर्स

Vivo X300 Ultra में कंपनी ने 6.82 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले यूज किया है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका रेजलूशन 1440 x 3168 पिक्सल है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। साथ ही, यह 16GB LPDDR5X रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसको कूल रखने के लिए 5800 स्क्वायर मिलीमीटर का वेपर चेंबर दिया गया है।

 

Vivo X300 Ultra फीचर्स
डिस्प्ले 6.82 इंच OLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 16GB, 512GB
बैटरी 6,600mAh, 100W, 40W
कैमरा 200MP + 200MP + 50MP, 50MP
OS Android 16, OriginOS

इस फोन में 6,600mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Andorid 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 5 साल तक OS और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन- विक्ट्री ग्रीन और इक्लिप्स ब्लैक में खरीदा जा सकता है। फोन की मोटाई महज 8.2mm है और यह वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Vivo X300 FE

वीवो का यह फ्लैगशिप फोन 6.31 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- अर्बल ओलिव, लिलाक पर्पल और नॉइर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। यह फोन भी IP68 और IP69 रेटेड है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया

 

कितनी है कीमत?

Vivo X300 Ultra एक ही स्टोरेज वेरिएंट 16GB + 512GB में आता है। इसकी कीमत 1,59,999 रुपये है। वहीं, Vivo X300 FE दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB + 256GB और 12GB + 512GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 89,999 रुपये में आता है। इन दोनों फोन की खरीद पर 10% का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इन दोनों फोन के साथ कंपनी ने Telephot Extender Gen 2 Ultra और Vivo Imaging Grip Kit भी पेश किए हैं। जिनकी कीमत क्रमशः 27,999 रुपये और 11,999 रुपये है।

 

Vivo X300 Ultra

16GB + 512GB – 1,59,999 रुपये

Vivo X300 FE

12GB + 256GB – 79,999 रुपये

12GB + 512GB – 89,999 रुपये

एक्सेसरीज

 

Telephot Extender Gen 2 Ultra – 27,999 रुपये

Vivo Imaging Grip Kit – 11,999 रुपये

वीवो के ये दोनों फ्लैगशिप फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart से खरीदे जा सकेंगे। फोन की सेल 14 मई को आयोजित की जाएगी। फिलहाल ये दोनों फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button