स्वास्थ्य

Vitamin B12: अगर आपके शरीर में हो रहे हैं ये बदलाव, तो न करें नजरअंदाज

Vitamin B12 : विटामिन बी12 की कमी होना आम बात हो गई है, लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती। दिक्कत तब होती है जब इस कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं आरंभ हो जाती हैं। शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर जो लक्षण दिखाई देते हैं, उनमें से 7 प्रमुख लक्षणों के बारे में जानें।

शरीर में विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया हो सकता है। शरीर में खून की कमी हो जाती है। शरीर पीला पड़ने लगता है। विटामिन बी12 की ज्यादा कमी हो जाए तो सबसे ज्यादा असर दिमाग पर होता है। डिमेंशिया होने का खतरा रहता है। बार-बार भूलने से इसकी शुरुआत होती है।

इस विटामिन की कमी से हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्न होने की समस्या हो सकती है। अगर अचानक आंखों की रोशनी कम होने लगे या जल्दी ही चश्मे का नंबर बढ़ने लगे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर लगातार सिर दर्द बना रहता है या रोज सिर दर्द की समस्या हो रही है तो ये विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।

Vitamin B12 अत्यधिक थकान होना और आराम करने के बाद भी थका होना महसूस करना इस विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन बी12 की कमी के कारण शरीर में बहुत कमजोरी महसूस होती है। कई बार सांस फूलने जैसी समस्या होती है। यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों से उचित सलाह लें।

Related Articles

Back to top button