Virat Kohli के फ्लॉप होने पर फिर घसीटा गया Anushka Sharma का नाम,लोगो ने कही ऐसी बाते

Virat Kohli Anushka Sharma Trolled: IPL 2022 के 36वें मुकाबले में आरसीबी (RCB) को समराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. ये मैच आरसीबी के बल्लेबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. पूरी टीम सिर्फ 68 रनों पर आउट हो गई. ऐसा ही बुरा हाल दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का भी रहा, जो एक बार फिर पहली ही गेंद पर आउट होकर वापस लौट गए. विराट के फिर से फ्लॉप होने पर लोगों ने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को ट्रोल करना शुरू कर दिया है.
विराट रहे बल्ले से नाकाम
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में विराट कोहली (Virat Kohli) सनराइरजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मार्को जेनसन की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. ये लगातार दूसरा मैच है जब विराट बिना खाता खोले ही वापस लौट गए. विराट के लिए इस आईपीएल में रन बनाना तो दूर वह क्रीज पर टिक ही नहीं पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर जहां विराट के फ्लॉप होने पर लोग गुस्सा हैं, वहीं कई लोग इस बुरे समय में भी अपने हीरो के साथ खड़े हैं.
अनुष्का को किया गया ट्रोल
विराट (Virat Kohli) के लगातार फ्लॉप होने पर एक बार फिर से उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लोगों ने ट्रोल कर दिया है. ट्विटर पर हजारों ट्वीट अनुष्का को लेकर लोग अबतक कर चुके हैं. कई लोगों ने हद ही पार कर दी और विराट की खराब फॉर्म के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया. वहीं कई फैंस अनुष्का के सपोर्ट में उतरे. विराट के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का को पहले भी कई बार ट्रोल किया गया है.
https://twitter.com/ronakgotnochill/status/1517056154827821057?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1517056154827821057%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fsports%2Fipl%2Frcb-vs-srh-people-started-trolling-anushka-sharma-after-virat-kohli-got-on-zero-in-ipl-2022%2F1162771
36 all out didn't move him
WTC final didn't move him
WC group exit didn't move him
Captaincy sack didn't move himYou'll expect him to get motivated from these Failures… He has no passion left in him. Now He's just a proud Husband and Proud father, he's happy with that.
— Mahi (@i_stanKohli18) April 23, 2022
https://twitter.com/HamzaArzoo07/status/1517924485567025155?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1517924485567025155%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fsports%2Fipl%2Frcb-vs-srh-people-started-trolling-anushka-sharma-after-virat-kohli-got-on-zero-in-ipl-2022%2F1162771
https://twitter.com/bong_beautyy/status/1517936128648568832?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1517936128648568832%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fsports%2Fipl%2Frcb-vs-srh-people-started-trolling-anushka-sharma-after-virat-kohli-got-on-zero-in-ipl-2022%2F1162771
https://twitter.com/ChokerKohli/status/1517905599312408577?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1517905599312408577%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fsports%2Fipl%2Frcb-vs-srh-people-started-trolling-anushka-sharma-after-virat-kohli-got-on-zero-in-ipl-2022%2F1162771
पांचवी बार जीरो पर लौटे वापस
विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल में 5वीं बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं. इससे पहले वो 2008, 2014, 2017 में जीरो पर आउट हुए थे. लेकिन ये पहला ही मौका है जब वो लगातार दूसरे मैच में शून्य पर वापस लौटे हैं और वो भी पहली ही गेंद पर. नतीजा ये रहा कि आरसीबी की टीम आईपीएल 2022 के सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट हो गई. विराट के अलावा फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज भी पूरी तरह फ्लॉप रहे.


