खेल

Virat Kohli: Virat Kohli ने रचा इतिहास, दिग्गजों को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज..

Virat Kohli विराट कोहली जब भी किसी मैच में बैटिंग करने के लिए उतरते हैं कोई न कोई रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा होता है। LSG के खिलाफ खेले गए मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने के मिला। इस मैच में RCB के बल्लेबाज विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। वह 54 रन बनाकर आउट हुए। इस फिफ्टी प्लस पारी के दौरान विराट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह RCB के लिए 9000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसी के साथ उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विराट कोहली ने केएल राहुल को छोड़ा पीछे

विराट कोहली आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 600+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 5 बार ये कारनामा किया था। कोहली ने 2013, 2016, 2023,2024, 2025 में ये कारनामा किया था। इससे पहले केएल राहुल ने चार बार ये कारनामा किया था। उन्होंने 2018, 2020, 2021, 2022 सीजन में 600 से अधिक रन बनाए थे। क्रिस गेल (2011, 2012, 2013) और डेविड वॉर्नर (2016, 2017, 2019) ने 3-3 बार ये कारनामा किया है।

 

आईपीएल के किसी संस्करण में सबसे ज़्यादा बार 600 से ज्यादा का स्कोर

 

5 – विराट कोहली (2013, 2016, 2023, 2024, 2025)

4 – केएल राहुल (2018, 2020, 2021, 2022)

3 – क्रिस गेल (2011, 2012, 2013)

3 – डेविड वार्नर (2016, 2017, 2019)

 

Read more Corona Virus Update: देशभर में तेजी से फैल रहा है करोना का नया वेरिएंट; मरने वालों की संख्या 12, एक्टिव केस 1083 से ज्यादा…

 

 

रन चेज के मामले में विराट कोहली हैं सबसे आगे

Virat Kohliइसके साथ ही विराट कोहली से जुड़ा एक और रिकॉर्ड सामने आया है जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे विराट सच में चेज मास्टर हैं। आईपीएल 2025 में रन चेज के दौरान विराट ने एक मैच को छोड़कर सब मुकाबले में अर्धशतक लगाया है। जब जब उन्होंने रन चेज में फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया है तब तब उनकी टीम को जीत मिली है। वहीं हैदराबाद के खिलाफ रन चेज के दौरान वह अर्धशतक नहीं लगा पाए थे और 43 रन बनाकर आउट हो गए थे वहां RCB को हार का सामना करना पड़ा था। इन आंकड़ों को देखकर पता चलता है कि विराट सच में मॉडर्न डे क्रिकेट के चेज मास्टर है

 

 

 

Related Articles

Back to top button