"{""@context"":""https:""@type"":""Organization"",""name"":""RGH NEWS"",""url"":""https:""logo"":""https:}"RGH NEWS – Money Plant: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट, वास्तु के अनुसार जानें सही दिशा और फायदे
टेक्नोलोजी

Money Plant: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट, वास्तु के अनुसार जानें सही दिशा और फायदे

Money Plant: क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट, वास्तु के अनुसार जानें सही दिशा और फायदे, आपने अधिकतर घरों में मनी प्लांट देखा होगा। यह न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि वास्तु के लिहाज से भी इसे काफी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है। माना जाता है कि इसे गलत दिशा में लगाने से तरक्की में बाधा आती है। अगर आप भी अपने घर में मनी प्लांट लगाना चाहते हैं तो यहां जानें इसे लगाने की सही दिशा और अन्य जरूरी जानकारी।

यह भी पढ़ें:पापा की परियों के लिए आया Realme 10 Pro 5G स्मार्टफोन, पॉवरफुल बैटरी और शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ देखे कीमत

वास्तु में मनी प्लांट को माना जाता है शुभ

वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधों को काफी महत्व दिया जाता है। इन पेड़-पौधों को घर में लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट से जुड़े नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। माना जाता है कि इसे घर में लगाने से आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है और घर में मौजूद वास्तु दोष दूर होते हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी कई लाभ मिलते हैं।

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

अगर आप मनी प्लांट लगाने की सोच रहे हैं तो इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। वास्तु के अनुसार इस दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। साथ ही सुख-समृद्धि भी बढ़ती है क्योंकि मनी प्लांट का संबंध कुबेर और बुध से माना जाता है।

इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं

मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से बचें। इस दिशा में पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानी हो सकती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

घर के बाहर मनी प्लांट लगाना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर के बाहर लगाने से बाहरी लोगों की नजर पौधे पर पड़ती है, जिससे पौधे की वृद्धि रुक ​​जाती है और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Creta पर कहर बनकर आई नई Maruti Suzuki Fronx SUV, धांसू फीचर्स और जबरदस्त माइलेज के साथ देखिए कीमत

अपनाएं ये उपाय

क्या आपके घर में भी है मनी प्लांट, वास्तु के अनुसार जानें सही दिशा और फायदे, अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं तो पानी में थोड़ा सा दूध मिलाकर मनी प्लांट को अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आमदनी बढ़ती है और धन लाभ की संभावना बढ़ जाती है।

Related Articles

Back to top button