देश

Varansi News: ज्ञानवापी की सुनवाई के दौरान दो वकीलों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वायरल हुआ वीडियो

Varansi News वाराणसी: शुक्रवार को ज्ञानवापी मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक प्रशांत कुमार की कोर्ट में आदिविश्वेश्वर के वाद में शैलेंद्र पाठक और जैलेंद्र पाठक को पक्षकार बनाने की अर्जी पर सुनवाई चल रही थी। इसी बीच दो वकीलों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों वकिल मारपीट में भीड़ गए। इस दौरान जमकर लात घूंसे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

जानकारी के अनुसार, ज्ञानवापी मामले पर आज मुख्य वाद ज्ञानवापी मस्जिद बनाम आदि विशेश्वर प्रकरण फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। न्यायालय ने रिकाल प्रार्थनापत्र स्वीकार करते हुए पक्षकार बनाने की अर्जी पर दोनों पक्षों से अपनी अपनी दलील मांगी। वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी की ओर से पक्षकार बनाने की अर्जी पर आपत्ति दाखिल की गई। जिसका मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया

वहीं, इसको लेकर विजय शंकर रस्तोगी ने बताया कि इस पूरे मामले पर 3 महीने के अंदर सुनवाई करने का हाईकोर्ट का स्पेशल निर्देश है। बार-बार हिंदू पक्ष के दूसरे वकील इसमें सुनवाई के लिए तिथि मांग ले रहे हैं। इस बात का विरोध आज हमारे द्वारा किया जा रहा था।

Varansi News देखते ही देखते अदालत में ही हाथापाई होने लगी। विजय शंकर रस्तोगी के बेटे सुनील रस्तोगी ने सुभाष नंदन पर हमला बोल दिया और मारते हुए कोर्ट के बाहर तक धकेल दिया। हालाकि बाद में वरिष्ठ अधिवक्ता भी वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराके सुलह समझौता कराया गया।

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button