Vande Bharat Vendor Fined: वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने में मिला कीड़ा, वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने वेंडर पर लगाया 10 लाख का भारी जुर्माना

Vande Bharat Vendor Fined वंदे भारत ट्रेन अपनी प्रीमियम सुविधाओं के लिए जानी जाती है लेकिन इसके खाने में कीड़ा मिलने की बात सामने आई है। @adityadidwania नाम के एक्स यूजर ने अपने हैंडल पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है। पीड़ित ने लिखा, “वंदे भारत ट्रेन (अहमदाबाद → मुंबई) के खाने में कीड़ा मिला। मेरे कोच में कम से कम दो बार ऐसा हुआ, जिसके बाद सभी ने खाना बंद कर दिया। विक्रेता: मेसर्स ब्रांडावन फूड प्रोडक्ट्स (आरके ग्रुप का हिस्सा) है। अधिकारियों से बस एक ही निवेदन है, कृपया इन पर छापा मारें। मुझे पूरा यकीन है कि खाना FSSAI मानकों के अनुसार नहीं बनाया जा रहा है। दोषी पाए जाने पर उनका लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए। उम्मीद है कि यह मामला रिश्वतखोरी से नहीं सुलझेगा।”
पीड़ित की शिकायत को IRCTC ने संज्ञान में लिया और ट्रेन में खाने की सुविधा उपलब्ध करवाने वाले सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। IRCTC ने पीड़ित के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है और सेवा प्रदाता को 10 लाख रुपये का भारी जुर्माना और अनुबंध समाप्त करने का नोटिस जारी किया जा रहा है। रसोई को गहन सफाई और कीट नियंत्रण के लिए सील कर दिया गया है। स्वच्छता और यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
सोशल मीडिया पर पीड़ित का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस मामले में कड़ी आपत्ति जताते हुए रेलवे की आलोचना कर रहे हैं। @0410brajesh नाम के यूजर ने लिखा, “कुछ भी खा लो लेकिन ट्रेन का खाना कभी मत खाओ, यही लर्निंग है वरना वेज से नॉन वेज बन जाओगे।”
@Abhis2309 नाम के यूजर ने लिखा, “इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि अगर यह स्थिति हाई-प्रोफाइल वंदे भारत ट्रेनों में है, तो शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में तो भगवान ही कुछ कह सकता है। हमने कई बार IRCTC को इस बारे में बताया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सामान लोड करने से पहले ही पैकेट स्टेशनों पर फेंक दिए जाते हैं, और घटिया गुणवत्ता का खाना किसी सड़क किनारे के विक्रेता से बनवाया जाता है।”
read more RBI MPC Meeting: RBI ने रेपो रेट में नई किया कोई बदलाब, 5.25 प्रतिशत पर बरकरार, नहीं बढ़ेगी आपकी EMI
Vande Bharat Vendor Finedनाम के यूजर ने लिखा कि पैकिंग करने वालों ने शायद ध्यान नहीं दिया या फिर उनका रवैया लापरवाही भरा है। एक नहीं, बल्कि तीन और लोगों के साथ ऐसा हुआ। कैटरर पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए और प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। गुणवत्ता नियंत्रण। IRCTC को निरीक्षकों को भेजना चाहिए जो कच्चे माल (अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए), एक्सपायरी डेट न होना, स्वच्छता और अन्य कारकों की जांच करें।


