देश

Uttarakhand Road Accident News: भीषण सड़क हादसा; खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; 11 की हालत गंभीर

Uttarakhand Road Accident News  उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की खबर सामने आई है। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। रेस्क्यू के बाद मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, बस पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी।

 

read more Air India Express PayDay sale: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, नए साल में मात्र 1850 रुपये में कर सकेंगे हवाई सफर! यहां जानें डिटेल

 

कैसे हुआ हादसा?

Uttarakhand Road Accident News जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा भिकियासैंण–विनायक–जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास हुआ है। बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी और सुबह करीब 6 बजे द्वाराहाट से निकली थी। रास्ते में बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 6 से 7 लोगों की मौत हो गई है। बस में कुल 12 यात्री सवार थे। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें भिकियासैंण के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button