Urfi Javed: कपड़ों को लेकर उर्फी को मिली जान से मारने की धमकी! – RGH NEWS
मनोरंजन

Urfi Javed: कपड़ों को लेकर उर्फी को मिली जान से मारने की धमकी!

Urfi Javed Death Threatsइंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर ही अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. लेकिन इस बार उर्फी के चर्चाओं में आने का कारण उनके कपड़े नहीं बल्कि एक शख्स से मिली धमकी है. जी हां… उर्फी जावेद एक शख्स ने फोन करके धमकी दी है. उर्फी जावेद ने कुछ ही देर पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि धमकी देने वाले शख्स ने खुद को डायरेक्टर नीरज पांडे का असिस्टेंट होने का दावा किया है.

उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी! 

उर्फी जावेद ने एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है. वीडियो में उर्फी गाड़ी में बैठी दिखाई दे रही हैं और उन्होंने चेहरे पर मास्क भी लगाया है. उर्फी वीडियो में कहती दिख रही हैं कि वह ‘काफी बीमार हैं और तब भी उन्हें यहां पुलिस स्टेशन आना पड़ा.’ उर्फी कहती हैं, ‘उन्हें एक फोन आया जिसमें कपड़ों के लिए उन्हें मारने की धमकी दी. फोन करने वाले शख्स ने उन्हें यह भी कहा कि उसके पास उनकी गाड़ी का नंबर भी है…’

उर्फी जावेद ने पुलिस में शिकायत कराई दर्ज! 

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करने के साथ यह भी लिखा, ‘मेरी जिंदगी में स्वागत है. एक और दिन, एक और शोषण करने वाला, मैं ज्यादातर ऐसे फोन इग्नोर करती हूं लेकिन इस बार वह मेरी गाड़ी का  नंबर भी जानता है. पहले उसने मुझे मीटिंग के लिए बुलाया और जब मुझे लगा कि यह स्कैम तो मैंने डिटेल्स मांगी तो उसने मुझे धमकी देनी शुरू कर दी. ऐसा तब हो रहा है, जब मैं बहुत बीमार हूं.’

 

 

Also read राजधानी रायपुर की सड़के अब और भी खूबसूरत दिखेंगी

 

 

Urfi Javed Death Threatsउर्फी ने अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘तो किसी ने मुझे किया और कहा वह नीरज पांडे के ऑफिस से बात कर रहा है. वह उनका असिस्टेंट है और सर मुझसे मिलना चाहते हैं. मैंने कहा मीटिंग से पहले मुझे प्रोजेक्ट की सारी डिटेल्स भेज दो. तब उस सो कोल्ड असिस्टेंट ने हैरानी से कहा कि मेरी हिम्मत कैसे हुई नीरज पांडे को बेइज्जत करने की. उसने कहा, वह मेरी गाड़ी का नंबर और सबकुछ जानता है. मैं जिस तरह के कपड़े पहनती हूं उसके लिए मुझे पीट-पीटकर मार डालना चाहिए. यह सब इसलिए क्योंकि मैंने बिना कागज और डिटेल्स के मीटिंग करने से मना कर दिया.

Related Articles

Back to top button