Urfi Javed: उर्फी जावेद के खुले बदन को ढकने के लिए कोट पहनाने पहुंची ये लड़की….

Urfi Javed: उर्फी जावेद (Urfi Javed) कई बार ऐसे कपड़े पहनकर आ जाती हैं कि उनके कपड़ों को डिसक्राइब करना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ. उर्फी हाल ही में मुंबई के बांद्रा में एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखीं. एक्ट्रेस जैसे ही कैमरे के सामने आईं तो उनके लुक को देखकर फैंस का सिर ही चकरा गया. हमेशा ही तरह इस बार भी उर्फी नाम के कपड़े पहने नजर आईं. उर्फी इन नाम के कपड़ों के साथ पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं. तभी अचानक एक लड़की उर्फी को कोट पहनाने की कोशिश करने लगीं. उर्फी इस लड़की की हरकत पर गुस्से से लाल हो गईं. इसके बाद जो भी हुआ वो वीडियो में कैद हो गया.
आइसक्रीम की कोन स्टाइल पहनी ब्रा
इस वीडियो में आप देखेंगे कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने ऐसी ब्रा पहनी है जिसे देखकर आपको आइसक्रीम की कोन याद आ जाएगी. हालांकि ये कोन क्रोशिया से बनी है जिससे एक्ट्रेस ने ब्रस्ट को कवर किया है. इसके साथ ही उर्फी ने ब्लैक वेलवेट की लॉग स्कर्ट पहने नजर आई. अपने लुक को पूरा करने के लिए उर्फी ने बालों का बन बनाया और सटल मेकअप में दिखीं.
Also Read बड़ा हादसा, वायुसेना का सुखोई-30 और मिराज क्रैश हुआ.
तन ढकने के लिए कोट लेकर पहुंचीं लड़की
Urfi Javed इस वीडियो में आप देखेंगे कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) रेस्टोरेंट के बाहर खड़े होकर पोज दे रही हैं और पैपराजी लगातार एक्ट्रेस की फोटोज क्लिक कर रहे हैं. तभी उर्फी के खुले बदन को देखकर एक महिला हाथ में जैकेट पकड़े उर्फी को कोट पहनाने की कोशिश करने आईं. ये लड़की जैसे ही उर्फी के पास आई तो उर्फी ने लड़की का हाथ रोका. इसके बाद गुस्से से लड़की को घूरने लगीं. उर्फी का गुस्से से तिलमिलाता चेहरा देखकर ये लड़की पीछे हट गई. इसके बाद उर्फी रेस्टोरेंट के अंदर चली गई. इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि उर्फी को कोट पहनाने वाली ये लड़की कोई और नहीं उर्फी की स्टॉफ मेंबर है.



