UPSC website changed: UPSC ने लॉच किया नया ऑनलाइन आवेदन पोर्टल, अब इसी पोर्टल से करना होगा रजिस्ट्रेशन…

UPSC website changed संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए एक नया ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुरू कर रहा है। यूपीएससी ऑनलाइन आवेदन पोर्टल में चार भाग हैं, जिन्हें होम पेज पर 4 अलग-अलग कार्ड में व्यवस्थित किया गया है, जिनमें से तीन अर्थात् अकाउंट क्रिएशन ,यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन और कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म में ऐसी जानकारी है जो सभी परीक्षाओं के लिए सामान है और उम्मीदवारों द्वारा कभी भी भरी जा सकती है। चौथे भाग यानी एक्जामिनेशन में परीक्षा नोटिस, परीक्षा आवेदन और आवेदन की स्थिति शामिल है। उम्मीदवारों द्वारा किसी परीक्षा की अधिसूचना में दी गई समय अवधि के दौरान केवल परीक्षा से संबंधित जानकारी ही इस भाग में भरी जानी है
इस व्यवस्था से अभ्यर्थियों को प्रथम तीन भागों को किसी भी समय भरने तथा किसी भी यूपीएससी परीक्षा में आवेदन करने के लिए तैयार रहने की सुविधा मिलेगी, जिससे समय की बचत होगी तथा अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सकेगा।
OTR मॉड्यूल अब नहीं होगा लागू
सभी आवेदकों को https://upsconline.nic.in वेबसाइट का उपयोग करके नए शुरू किए गए पोर्टल पर नए सिरे से आवेदन भरना और अपने दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक है । पुराना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) मॉड्यूल अब से लागू नहीं होगा। आवेदन भरने और दस्तावेज अपलोड करने को अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन हेतु विस्तृत निर्देश होम पेज पर तथा सभी प्रोफाइल/मॉड्यूल पर उपलब्ध हैं।
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे यूनिवर्सल एप्लीकेशन में पहचान दस्तावेज के रूप में अपने आधार कार्ड का उपयोग करें, ताकि पहचान पत्र और अन्य विवरणों का आसान, सरल और निर्बाध सत्यापन तथा प्रमाणीकरण हो सके, जिसके बाद यह सभी परीक्षाओं के लिए एक स्थायी और सामान्य रिकॉर्ड के रूप में कार्य करेगा।
नया आवेदन पोर्टल 28.05.2025 से लॉन्च किया जा रहा है। सीडीएस परीक्षा-II, 2025 और एनडीए और एनए-II, 2025 के लिए आवेदन, 28.05.2025 को अधिसूचित किए जाने वाले हैं। इन्हें नए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।
एनडीए एवं सीडीएस के लिए पात्रता
नवल डिफेंस एकेडमी (NDA) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12th/ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा नवल एकेडमी (NA/ 10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण कर चुका हो या इसमें अध्ययनरत होना चाहिए।
UPSC website changedइसके अलावा सीडीएस पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक/ इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त होना चाहिए। इन सबके अलावा अभ्यर्थियों ने निर्धारित आयु सीमा भी प्राप्त की हो। पात्रता की विस्तृत डिटेल कल नोटिफिकेशन जारी कर अपडेट कर दी जाएगी।



