UPI पेमेंट मे बढ़ोतरी! सरकार ने तय की लिमिट, जानिए अब एक दिन मे कितना कर पाएंगे ट्रांजेक्शन

UPI Payment Limit : वर्तमान मे लोग डिजिटल पेमंट यूपीआई से काफी ज्यादा पेमेंट करने लगे हैं। यूपीआई को पेमेंट करने का सबसे आसान तरीका माना जाता है। इसकी मदद से आप चुटकियों में भी ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। अधिकतर लोग इस बात से अनजान होते हैं कि वे एक दिन में कितनी ट्रांजेक्शन यूपीआई के जरिये कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में सरकार ने यूपीआई की ट्रांजेक्शन की लिमिट को बढ़ा दिया है। इसकी वजह से लोगों को काफी फायदा होगा। चलिए जानते है पूरी खबर
एक दिन में कर सकते हैं इतनी ट्रांजेक्शन-
सरकार ने ट्रांजेक्शन लिमिट का फैसला टैक्स पेमेंट्स, अस्पताल और एजुकेशनल इंटीट्यूशन, IPO और RBI रिटेल को मध्य नजर रखते हुए लिया गया है। जिसकी वजह से प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक कर दिया गया है। ऐसे में अब कोई भी यूपीआई यूजर एक साल में 5 लाख रुपये तक की ट्रांजेक्शन कर सकता है। वहीं अगर एक दिन की ट्रांजेक्शन लिमिट के बारे में बात करें तो ये 1 लाख रुपये है।
Read More:Rahul Gandhi: सब्जियों के बढ़ते दामों पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला…
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से पहले इन बातों का रखे ध्यान..??
हाल ही में सरकार की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि यूजर्स को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने से पहले कई बातों का ध्यान देना चाहिए। अगर आप कोई भी पेमेंट कर रहे हैं तो उससे पहले आपको हर एक चीज का ध्यान रखना चाहिए। इन दिनों स्कैम काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह से यूजर्स से पेमेंट रिसीव करने के बदले UPI कोड एंटर कराया जाता है। इस यूपीआई कोड के जरिये स्कैम किया जाता है। ऐसे में आपको पेमेंट करते समय हर चीज का बारिकी से ध्यान देना चाहिए।



