Upcoming Release: इस हफ्ते OTT से लेकर थिएटर तक रिलीज होंगे ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट…

Upcoming Release दर्शकों को बोर होने का मेकर्स अब कोई मौका नहीं देते हैं। उनकी एक सीरीज और फिल्म शुरू होकर खत्म हो उससे पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म और थिएटर में ऑडियंस के लिए कुछ न कुछ नया रिलीज हो ही जाता है।
9 से 15 जून के बाद अब इस हफ्ते भी यानी कि 16 से 22 तक दर्शकों को अलग-अलग जॉर्नर जैसे क्राइम, ऐतिहासिक, कॉमेडी, उनकी मनपसंद सीरीज और फिल्में देखने को मिलेंगी। तो बिना देरी किए चलिए फटाफट से देख लेते हैं इस हफ्ते सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं:
ग्राउंड जीरो (Ground Zero)
Upcoming Release इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर देशभक्ति फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में इमरान ने बीएसएफ लेफ्टिनेंट कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार अदा किया था। अब डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए एकदम तैयार है।
प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो (Prime Video)
रिलीज डेट – 20 जून
सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par)
आमिर खान फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के साथ तीन साल बाद थिएटर में लौट रहे हैं। उनकी इस फिल्म के त्रेलार्र को पॉजिटिव रिस्पांस मिला,जिसके बाद फिल्म को लेकर लोगों की काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं। मूवी में उनके साथ पहली बार 23 साल छोटी जेनेलिया डीसूजा नजर आएंगी।
प्लेटफॉर्म- थिएटर
रिलीज डेट- 20 जू
बुकेनियर्स सीजन 2 (The Buccaneers Season 2)
एडिथ व्हार्थान की अधूरी नॉवेल पर आधारित द बुकेनियर्स सीजन 2 भी इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए रिलीज के लिएय बिल्कुल तैयार हैं। पहले सफल सीजन के बाद अब मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर लौट रहे हैं। ब्रिटिश हाई सोसाइटी की जटिलताओं को दर्शाने वाली ये सीरीज बोल्ड अमेरिकी उत्तराधिकारियों की जर्नी को जारी रखती है। 8 एपिसोड की ये सीरीज 18 जून को रिलीज होगी।
प्लेटफॉर्म- एप्पल टीवी (Apple TV+)
रिलीज डेट- 18 जून
Read more ईरान-इजरायल जंग में भारत को भी होगा नुकसान!
प्रिंस एंड फैमिली (Prince And Family )
प्रिंस की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो तीन भाइयों में सबसे बड़ा है, लेकिन अभी तक सिंगल है और उसे सच्चे प्यार की तलाश है। वह खुद से बिल्कुल अपोजिट चिंजू रानी से शादी करता है, जो मॉर्डन सोच की है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
प्लेटफॉर्म- जी5 (ZEE5)
रिलीज डेट- 20 जून
द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show)
Upcoming Release द ग्रेट इंडियन कपिल शो, जिसके नए सीजन के लिए ऑडियंस बेकरार रहती हैं, अब वह अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है। इस बार सुनील ग्रोवर से लेकर कृष्णा अभिषेक तो अपनी कॉमेडी से शो में तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे ही, लेकिन इसी के साथ पहले एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिधु भी होंगे।
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 21 जून


