Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड – RGH NEWS
बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO शेयर बाजार में पिछले कुछ महीनों से IPO का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। छोटे निवेशकों से लेकर बड़े निवेशक तक हर नए पब्लिक इश्यू पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में आने वाला हफ्ता भी IPO मार्केट के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। 18 मई से शुरू होने वाले नए सप्ताह में देश में चार नए IPO खुलने जा रहे हैं। हालांकि इस बार मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई बड़ा IPO नहीं आएगा और सभी नए इश्यू SME सेगमेंट के होंगे।

 

 

Read more Gas Cylinder Booking New Rate: बढ़ती महंगाई के बीच जारी हो गई गैस स‍िलेंडर की नई दरें; जानें अब आपके शहर में Gas Booking क‍ितने में हो रही?

इसके अलावा अगले सप्ताह दो कंपनियों के शेयर शेयर बाजार में लिस्ट भी होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि अगले हफ्ते कौन-कौन से IPO खुलने वाले हैं और किन कंपनियों की लिस्टिंग पर निवेशकों की नजर रहेगी।

 

इन 4 कंपनियों के आईपीओ में लगेगा पैसा, देखें पूरी डिटेल:

1. NFP Sampoorna Foods IPO (ओपनिंग: 18 मई)

हफ्ते की शुरुआत ही इस आईपीओ के साथ होने जा रही है। कंपनी इस इश्यू के जरिए बाजार से करीब ₹24.53 करोड़ जुटाना चाहती है, जिसके लिए वह 45 लाख नए शेयर जारी करेगी।

 

प्राइस बैंड: ₹52 से ₹55 प्रति शेयर तय किया गया है।

लॉट साइज: एसएमई आईपीओ होने के कारण इसका लॉट साइज 2,000 शेयरों का है, यानी आपको कम से कम एक लॉट के लिए करीब ₹1,10,000 का निवेश करना होगा।

यह आईपीओ 20 मई को बंद होगा, 21 मई को अलॉटमेंट फाइनल होगा और 25 मई को इसकी लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर हो सकती है।

 

 

2. Teamtech Formwork Solutions IPO (ओपनिंग: 19 मई)

यह कंपनी बाजार से ₹50.15 करोड़ जुटाने के इरादे से उतर रही है और इसके तहत 80 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे।

 

प्राइस बैंड: ₹61 से ₹63 प्रति शेयर रखा गया है।

लॉट साइज: इसका लॉट साइज भी 2,000 शेयरों का है।

यह इश्यू 21 मई को बंद हो जाएगा। इसके बाद 22 मई को शेयरों का अलॉटमेंट होगा और उम्मीद है कि 26 मई को यह कंपनी भी NSE SME पर लिस्ट हो जाएगी।

 

3. Harikanta Overseas IPO (ओपनिंग: 20 मई)

यह आईपीओ बुधवार, 20 मई को खुलकर 22 मई को बंद होगा। कंपनी का प्लान बाजार से ₹25.63 करोड़ जुटाने का है, जिसके लिए वह मार्केट में 27 लाख नए शेयर उतारेगी।

 

 

प्राइस बैंड: ₹91 से ₹96 प्रति शेयर।

लॉट साइज: इसका लॉट साइज 1,200 शेयरों का तय किया गया है।

आईपीओ बंद होने के बाद जिन लोगों को शेयर मिलेंगे, उन्हें 25 मई को अलॉटमेंट मिल जाएगा और 27 मई को इसके शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर दस्तक देंगे।

 

4. Vegorama Punjabi Angithi IPO (ओपनिंग: 20 मई)

मशहूर रेस्टोरेंट चेन से जुड़ा यह ₹38.38 करोड़ का पब्लिक इश्यू भी 20 मई को ही ओपन होने जा रहा है। इस आईपीओ में ₹30.70 करोड़ के 40 लाख नए शेयर जारी होंगे, साथ ही प्रमोटर्स ₹7.68 करोड़ के 10 लाख शेयर ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) के जरिए बेचेंगे।

 

प्राइस बैंड: ₹73 से ₹77 प्रति शेयर।

लॉट साइज: इसका लॉट साइज 1,600 शेयरों का है।

यह इश्यू 22 मई को बंद होगा। 25 मई को अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद 27 मई को इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर होने की संभावना है।

 

 

अगले हफ्ते किन कंपनियों की होगी लिस्टिंग?

नए आईपीओ के आने के साथ-साथ अगले हफ्ते उन निवेशकों की किस्मत का भी फैसला होने वाला है जिन्होंने पिछले दिनों आए आईपीओ में दांव लगाया था। मंगलवार, 19 मई को बाजार में 2 नई लिस्टिंग्स होने जा रही हैं:

 

RFBL Flexi Pack: 19 मई को RFBL Flexi Pack के शेयर NSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी का IPO ₹35.33 करोड़ का था और इसे निवेशकों से 21.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

Goldline Pharmaceutical: गोल्डलाइन फार्मास्यूटिकल के शेयर भी 19 मई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। इस कंपनी के IPO को निवेशकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया था और यह 840.74 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Upcoming IPO18 मई से शुरू होने वाला सप्ताह IPO बाजार के लिए काफी एक्टिव रहने वाला है। भले ही इस बार मेनबोर्ड IPO नहीं आ रहे, लेकिन SME सेगमेंट में निवेशकों को कई नए विकल्प मिलेंगे। अब बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि इन IPO को निवेशकों से कितना रिस्पॉन्स मिलता है और लिस्टिंग के दिन ये कंपनियां कैसा प्रदर्शन करती हैं

Related Articles

Back to top button