देश

Up News: BJP सांसद की हार्ट हटैक आने से हुई मौत

Up News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर की आज हार्ट अटैक से मौत हो गई है. अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. जहां आज शाम उनका निधन हो गया.

भाजपा सांसद के निधन से समर्थकों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. बता दें कि भाजपा ने उनका टिकट काटकर इस बार अनूप वाल्मीकि को हाथरस से प्रत्याशी बनाया है.

Up News बताया जा रहा है कि अचानक से घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन अस्पताल ले गए. वहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. वे 65 साल के थे.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button