देश
सरकारी कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्योरा इस तारीख तक पोर्टल पर करे अपडेट, नहीं तो इसमें आएगी समस्या!
Up News: उत्तर प्रदेश में सभी राज्य कर्मियों को सूचित किया जाता है कि आप सब के लिए अपनी-अपनी संपत्ति का ब्योरा देने का आदेश जारी हुआ है। इस जारी आदेश के अनुसार 31 जनवरी 2025 तक सभी सरकारी कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्योरा सरकार के मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट कर दें। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ऐसा नहीं करने वालों के प्रमोशन पर विचार नहीं किया जाएगा।



