छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

UP News: गेहूं के खेत में सूटकेस के अंदर मिला लड़की का लाश, इलाके में फैली सनसनी…

UP News उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सूटकेस में युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के भाऊखेड़ा गांव के पास रविवार को एक सूटकेस में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पूर्णिमा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने एक खेत में एक सूटकेस पड़ा देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

 

Read more CG Daily News: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामला में 14 जगहों पर ED का ताबड़तोड़ छापेमारी…

 

UP Newsसूचना मलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिंह ने बताया कि सूटकेस खोलने पर उसमें एक महिला का शव मिला। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विसरा को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। मामले की जांच जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button