UP MLC Result 2022 LIVE: सपा का सूपड़ा साफ, BJP- 33 और 3 सीटों पर निर्दलीय जीते – RGH NEWS
राजनीतिक

UP MLC Result 2022 LIVE: सपा का सूपड़ा साफ, BJP- 33 और 3 सीटों पर निर्दलीय जीते

MLC चुनाव में सपा शून्य पर सिमटी: यूपी के एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है. बीजेपी ने 33 और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की.

विधान परिषद में सपा से छीनेगा विपक्ष का दर्जा!

लखनऊ विधान परिषद में सपा को मिली शून्य सीटों के बाद अब जुलाई में सपा से ऑफिशियल विपक्ष का दर्जा भी छिन सकता है क्योंकि विधान परिषद में विपक्षी दल के पास 10 सीटें होना जरूरी हैं और सारे गुणा-गणित के बाद में जुलाई में सपा के पास विधान परिषद में अधिकतम 9 सीटें ही बचेंगी, जिससे सपा का ऑफिशियल विपक्ष का दर्जा खतरें में है.

आजमगढ़ में बीजेपी हारी

आजमगढ़ में वोटों की गिनती पूरी हो गई है. निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने 4076 वोट पाकर जीत हासिल की. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अरुण कांत यादव को 2814 वोटों के अंतर से हराया.

MLC चुनाव के नतीजों पर क्या बोले सीएम योगी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लगभग चार दशकों के बाद, राज्य में पहली बार, सत्तारूढ़ दल विधान परिषद में प्रचंड बहुमत हासिल करेगा. उन्होंने कहा, ‘चूंकि एमएलसी चुनाव में 9 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, इसलिए बीजेपी को बाकी 27 सीटों पर भी जीत का भरोसा है.’

Related Articles

Back to top button