देश

Union Budget 2024: निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी 7वां बजट

Union Budget 2024: नई दिल्ली। आज वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश होने जा रहा है। जिसको लेकर आज पूरे देश की निगाहें इस पर टिकी हुई है। आज मंगलवार 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 का पहला आम बजट पेश करने जा रही हैं। आज के इस बजट में सभी वर्गों को बेसब्री से इंतजार है कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोई बड़ी घोषणाएं कर सकती है।

वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी संसद पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि बजट देश को विकास और प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए एक संकलित सफर होगा। विकसित भारत का जो संकल्प है इस बजट के आधार पर उस लक्ष्य की पूर्ति की तरफ हम तेजी से बढ़ेंगे, ये हमारी आशा है।

 

Union Budget 2024 वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आज बजट पेश होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की जो आर्थिक प्रगति हुई है, वो प्रगति और भी आगे बढ़ेगी।

 

 

Related Articles

Back to top button