UGC NET Exam Postponed: UGC NET परीक्षा स्थगित, NTA ने शेड्यूल में किया बदलाव,। – RGH NEWS
शिक्षा

UGC NET Exam Postponed: UGC NET परीक्षा स्थगित, NTA ने शेड्यूल में किया बदलाव,।

UGC NET Exam Postponed:राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC-National Eligibility Test (UGC-NET) दिसंबर 2024 को स्थगित कर दिया है, जो बुधवार 15 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाली थी। पोंगल और मकर संक्रांति त्योहारों के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

 

एजेंसी ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा है कि संशोधित परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 16 जनवरी को होने वाली परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और असिसटेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति के लिए 85 विषयों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।

 

एनटीए की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता, संस्कृत, नेपाली, कानून, जापानी, महिला अध्ययन, मलयालम, उर्दू, कोंकणी, अपराध शास्त्र, लोक साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और भारतीय समेत 17 विषयों में परीक्षा आयोजित होनी थी। होनी थी।

 

शिक्षा मंत्रालय को संभावित अनियमितताओं की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने पिछले वर्ष भी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) स्थगित कर दी थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परीक्षा की शुचिता से समझौता न हो।

Read more Quadrant Future Tek IPO: Quadrant Future Tek IPO का हुआ दमदार शुरुआत, निवेशकों को मिला 30 फीसदी का मुनाफा…

 

 

UGC NET Exam Postponedइस उत्सव के लिए 14 से 16 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है। यदि नेट परीक्षा पोंगल की छुट्टियों के दौरान आयोजित की जाती है, तो इससे परीक्षा की तैयारी प्रभावित होगी। उन्होंने कहा, “त्योहार को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।”

Related Articles

Back to top button