देश

Udisha News: सो रही 3 बहनो को सांप ने काटा तीनों की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम

Udisha News उड़ीसा (बौध): मानसून के मौसम में एक तरह जहां आसमान से आफत बरस रही हैं और लोग गाज की चपेट में आकर अपनी जान गँवा रहे हैं तो वही इस मौसम में जहरीले जीव भी लोगों के अकाल मौत का कारण बन रहे हैं। ताजा मामला पड़ोसी राज्य ओडिशा का है।यहां एक जहरीले सांप के काटने से तीन सगी बहनों की मौत की खबर हैं। सांप के दंश से उनके पिता ही हालत भी नाजुक बताई जा रही हैं। दिल दहला देने वाला यह पूरा मामला ओडिशा के बौध जिले का हैं। सभी शव मर्चुरी में रखवाएं गए हैं। सर्पदंश से मृत तीन बहनों के नाम सुधिरेखा (13 साल), शुभरेखा मलिक (12 साल) सौरभी मलिक (3 साल) हैं।

सर्पदंश की यह घटना रविवार रात की है। दरअसल तीकरपाड़ा पंचायत के चारियापाली का रहने वाले सुरेंद्र मलिक अपने परिवार के साथ सो रहे थे। लेकिन देर रात सभी बेटियों की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। सभी को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी।

सुरेंद्र ने देखा की पास ही एक सांप रेंग रहा है। उन्होंने मदद के लिए पत्नी को बुलाया। तुरंत चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया। तीनों बच्चियों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सुलेंद्र को बौध जिला अस्पताल से VIMSAR मेडिकल कॉलेज बुरला रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक सुलेंद्र की भी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि संभव है करैत सांप ने तीनों बहनों को डसा हो।

हर साल 400 से 900 मौतें
Udisha News ओडिशा में हर साल करीब 2500 से 6 हजार लोगों को सांप काटता है। इनमें से 400 से 900 लोग हर साल मर जाते हैं। 2023- 24 में कम से कम 1011 लोगों की सांप काटने से मौत हो गई। (Three sisters die due to snake bite) वहीं इस साल भी अब तक 240 लोगों की जान सांप काटने की वजह से जा चुकी है। ओडिशा सरकार सांप काटने से मरने वाले लोगों के परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि देती है।

Related Articles

Back to top button