खेल

भारत ने पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का जीता खिताब

भारत ने लगातार दूसरी और ओवरऑल पांचवीं बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया। मुकाबला चीन के हुलुनबुइर शहर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा।

मैच का एकमात्र गोल 51वें मिनट में जुगराज सिंह ने किया। चीन की टीम चार क्वार्टर के बाद भी गोल नहीं कर पाई। भारत को 4 जबकि चीन को 5 पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन दोनों टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। इससे पहले तीसरे प्लेस के लिए हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ कोरिया को 5-2 से हरा दिया।

भारत ने पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का जीता खिताब

बराबरी पर रहा पहले क्वार्टर का खेल
भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहले क्वार्टर का खेल बराबरी पर रहा। पहले क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए, लेकिन चीन के डिफेंडर और गोलकीपर ने शानदार खेल दिखाते हुए उसे गोल में कन्वर्ट नहीं होने दिया। अभिषेक सिंह ने 8वें मिनट में गोल पर सीधा शॉट मारा। यहां चीन के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में स्कोर 0-0
दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भारत और चीन की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। दूसरे क्वार्टर में चीन की टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी। भारतीय टीम को इस क्वार्टर में बहुत कम मौके मिले, लेकिन वह उसे गोल में नहीं बदल पाए। चीन के डिफेंडरों ने भारतीय अटैक का मजबूती के साथ सामना किया।

इसके बाद तीसरा क्वार्टर भी बिना गोल के रहा। इस क्वार्टर में चीन की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और कुछ मौके उन्होंने जरूर बनाए, लेकिन भारतीय डिफेंडर ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया।

Related Articles

Back to top button