छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Trending News in CG: छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, जानें क्यों गई जान… प्रदेश में 11 एक्टिव-केस..

Trending News in CG छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कोरोना से 8 जुलाई की रात एक मरीज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरीज को पहले से लीवर की बीमारी से जूझ रहा था। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम मनोज कुमार भुआर्य है, जो फरसगांव का निवासी था। मेडिकल अस्पताल में अलग से कोविड वार्ड नहीं होने के कारण स्थिति और खराब हो गई। ठीक से इलाज नहीं मिली पाया। भर्ती कराने के एक घंटे के अंदर ही मौत हो गई।

 

Read more Cg Current News: सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास

 

2025 में प्रदेश में तीसरी, जबकि जिले में पहली मौत है। इससे पहले राजनांदगांव जिले में 7 दिन के अंदर 2 कोविड पेशेंट ने दम तोड़ दिया था। वहीं प्रदेश में आंकड़ों की बात करें तो 8 जुलाई को 2 पॉजिटिव केस मिले, जिसमें रायपुर 1 और राजनांदगांव 1 मिले हैं। कुल एक्टिव केस 11 हैं। वहीं 211 लोग ठीक हो गए हैं।

जानिए कांकेर में कोरोना से कैसे गई जान ?

 

दरअसल, कोंडागांव जिले के फरसगांव के रहने वाले मरीज को पहले लीवर की बीमारी के कारण कांकेर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 5 जुलाई को रायपुर रेफर किया गया। इसके बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

 

Trending News in CGपरिजनों ने बताया कि आर्थिक कारणों से परिजन 7 जुलाई की रात 10 बजे मरीज को वापस कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में कोविड वार्ड नहीं होने के कारण कैदी वार्ड को खाली कराया गया, जहां मरीज को शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान मरीज की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button