Tree Collapse On School Van: दर्दनाक हादसा: चलती स्कूल बस पर पेड़ गिरने से एक छात्र की मौत, 4 घायल – RGH NEWS
देश

Tree Collapse On School Van: दर्दनाक हादसा: चलती स्कूल बस पर पेड़ गिरने से एक छात्र की मौत, 4 घायल

Tree Collapse On School Van मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक स्कूल वैन पर अचानक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसमें वैन में सवार करीब 10 स्कूली बच्चे फंस गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है। अन्य बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कई बच्चों के घायल होने की भी खबर है। एक बच्चा वैन के अंदर काफी देर तक फंसा रहा, जिसकी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी देरी हुई। वैन तिलकनगर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की है।

 

पेड़ को काटकर हटाया, फिर बच्चों को निकाला बाहर

ये हादसा मुंबई के चेंबूर इलाके में दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर हुआ है। स्कूल वैन जब 11 नंबर रोड से गुजर रही थी तभी उसके ऊपर अचानक पेड़ गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ को काटकर हटाने और बच्चों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। स्थानीय प्रशासन की टीम बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में जुटी हुई है। घायल बच्चों का इलाज चल रहा है।

 

हादसे का वीडियो आया सामने-

 

चेंबूर के स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को कई पत्र लिखकर पेड़ों की छंटाई या उन्हें हटाने की मांग की थी। इससे पहले भी यहां ऐसी ही एक घटना हो चुकी थी। लेकिन कई पत्र लिखने के बावजूद BMC ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

read more Amarnath Yatra 2026 Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन इस दिन से होगी शुरू, एक Click में यहां जानें रजिस्ट्रेशन, टोकन, RFID और यात्रा से जुड़े नियम

 

मुंबई में हो सकती है भारी बारिश

Tree Collapse On School Vanइस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया है।

Related Articles

Back to top button