Train Cancelled: रेल यात्रियों को बड़ा झटका,31 जनवरी से 4 फरवरी तक रायपुर-विशाखापट्टनम समेत 4 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट… – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Train Cancelled: रेल यात्रियों को बड़ा झटका,31 जनवरी से 4 फरवरी तक रायपुर-विशाखापट्टनम समेत 4 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट…

Train Cancelled। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल के अंतर्गत आरंगमहानदी स्टेशन और टीटलागढ़ – लखोली सेक्शन में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाना है. इस तकनीकी कार्य के कारण रायपुर से चलने वाली कुछ महत्वपूर्ण पैसेंजर गाड़ियां अस्थाई रूप से रद्द रहेंगी.

 

रद्द होने वाली गाड़ियों की सूची:

रेलवे प्रशासन के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों में उपलब्ध नहीं रहेंगी:

रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर (58527): यह गाड़ी 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.

विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर (58528): यह गाड़ी 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.

रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर (58207): यह गाड़ी 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी.

जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर (58208): यह गाड़ी 1 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी

 

 

read more Rashifal For Today: आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, आय में होगी वृद्धि, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

 

यात्रियों के लिए सलाह

Train Cancelledयार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ काउंटर से अपडेट जरूर ले लें

Related Articles

Back to top button