देश
Train Canceled: रेलवे ने 10 जनवरी तक इन ट्रेनों को किया रद्द, यहां देखें लिस्ट..

Train Canceled भारत के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है और लोग ठंड से परेशान हैं। घने कोहरे के कारण रेलवे और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अब रेलवे ने एक बार फिर कोहरे के कारण कई ट्रेनों को 10 जनवरी तक रद्द कर दिया है। ये सभी गाड़ियां बिहार से राज्य से होकर गुजरती है। अगर आपकी भी 10 जनवरी तक कोई टिकट है तो एक बार स्टेशन जाने से पहले यहां कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
ट्रेनें 10 जनवरी तक हुईं कैंसिल
- 55074 – बढ़नी-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55073 – गोरखपुर-बढ़नी अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55056 – गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55055 – छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55036 – गोरखपुर कैंट-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55035 – सीवान-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55038 – थावे-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55037 – सीवान-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55098 – गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55097 – नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55048 – गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 55047 – नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष गाड़ी