रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Top News In Raigarh: वार्ड क्रमांक 14 में 2 लाख की लागत से सी सी सड़क का भूमि पूजन हुआ -अनुपमा यादव

Top News In Raigarh: रायगढ़ 29 मई
रायगढ निगम के वार्ड क्रमांक 14 में अनुपमा यादव ने वार्ड पार्षद निधि से आज लगभग 2 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सी सी सड़क का स्थानीय पार्षद अनुपमा यादव की उपस्थिति में भूमि पूजन का कार्यक्रम व निर्माण कार्य का श्रीगणेश हुआ तत्पश्चात वहां के नाले की सफाई का भी जायजा लिया गया।

इस भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव के साथ वार्ड के वरिष्ठ केदार श्रीवास सुन्दरमति यादव चंदन यादव ललिता यादव गूंजा यादव अमित सिदार अनीता यादव,शारदा श्रीवास,सुनीता यादव भी उपस्थित थे।



