बिजनेस

Toll Tax On Two wheelers: नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, अब Two Wheelers के वाहन चालकों को भी देना पड़ेगा Toll Tax, इस दिन से नियम होगा लागू..

Toll Tax On Two wheelers: अगर आप दोपहिया वाहन चलाते हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highways) का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। निजी वाहनों (जैसे कार, जीप, वैन आदि) को फास्टैग रिचार्ज ( FASTag Pass System) में टोल टैक्स पर बड़ी राहत देने के 8 दिन के अंदर ही मोदी सरकार ने टोल टैक्स पर एक बार फिर जोर का झटका दिया है। दरअसल मोदी सरकार अब दोपहिया वाहनों से भी टोल टैक्स वसूलेगी। दोपहिया वाहन चालकों को 15 जुलाई से टोल टैक्स देना होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोपहिया वाहनों को जब आप खरीदते हैं तो उसी दौरान टोल टैक्स को वसूल लिया जाता है। ऐसे में जब दोपहिया वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा से गुरजरते हैं तो उनसे टोल टैक्स नहीं लिया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार पहिया या उससे ऊपर के वाहनों से ही टोल टैक्स को वसूला जाता है। नए नियम के मुताबिक, दोपहिया वाहनों को FASTag के माध्यम से टोल का भुगतान करना होगा। जो नियम का उल्लंघन करता है उसे 2 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर देना होगा।

Read more Bihar Election News: विधानसभा चुनाव के लिए राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहारों के लिए सरकार करेगी ये खास इंतजाम..

15 अगस्त से 3 हजार रुपये का पास

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में टोल को लेकर एक नई योजना का ऐलान किया था। उन्होंने फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास योजना की घोषणा की थी। 15 अगस्त से इस योजना की शुरुआत होगी। ये पास 3000 रुपये का है और 200 यात्राएं की जा सकती है। यह योजना अभी सिर्फ NHAI और NE के टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा। स्टेट हाइवे के अंतर्गत आने वाले टोल बूथ पर यह पास नहीं चलेगा।

जिसने पीएम मोदी को लेकर बोली गलत बात और ट्रंप ने जिसे कहा- 100% पागल वामपंथी वो जोहरान ममदानी जीते चुनाव, बनेंगे न्यूयॉर्क के मेयर?

अब मोदी सरकार ने दोपहिया वाहन चालकों को झटका देते हुए टोल टैक्स वसूलने का ऐलान किया है। सरकार का यह निर्णय देश के 17 करोड़ से अधिक दोपहिया वाहन चालकों के लिए बड़े झटके की तरह है।

देश में NHAI के कितने टोल?

Toll Tax On Two wheelersNHAI के टोल इर्न्फोमेशन सिस्टम के रिकॉर्ड के मुताबिक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश में कुल 1057 NHAI टोल हैं। इसमें करीब 78 टोल तो आंध्र प्रदेश में ही हैं। बिहार में नेशनल हाईवे के 33 टोल हैं जबकि उत्तर प्रदेश में 123 टोल प्लाजा हैं।

Related Articles

Back to top button