देश

Toll Tax Free in Toll Plaza: कैबिनेट की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला,आज रात से टोल प्लाजा में नहीं देना होगा पैसा

Toll Tax Free in Toll Plaza मुंबई: महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए निर्वाचन आयोग कभी भी ऐलान कर सकती है। लेकिन इस बीच महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। सरकार ने मुंबई में प्रवेश के लिए सभी टोल प्लाजा में एंट्री फ्री कर दी है। यानि अब मुंबई आने वाली गाड़ियों को टोल टैक्स नहीं देना होगा। हालांकि सरकार ने ये फैसला सिर्फ लाइट व्हिकल यानि छोटी गाड़ियां जैसे कार सहित अन्य वाहनों के लिए लिया है। शिंदे सरकार ने ये फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया है। टोल प्लाजा के लिए नया नियम आज रात से ही लागू कर दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार आज शिंदे सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में ये फैसला लिया गया कि अब मुंबई आने वाले किसी भी हल्के वाहन से कोई टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। आज रात से ही वाशी, मुलुंड, ऐरोली, दहिसर और आनंदनगर टोल पर किसी भी हल्के वाहन को टैक्स नहीं देना होगा।हल्के वाहन की श्रेणी में कई वाहन आते हैं। इसमें कार, टैक्सी, जीप, छोटा ट्रक, वैन और डिलीवरी वैन आदि आते हैं। आज रात से ही इन वाहनों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी दगडू भुसे ने कहा कि मुंबई में प्रवेश के समय, दहिसर टोल, आनंद नगर टोल, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड सहित 5 टोल प्लाजा थे। इन टोल पर 45 रुपये और 75 रुपये वसूले जाते थे, यह 2026 तक लागू था।

Toll Tax Free in Toll Plaza मंत्री ने आगे बताया कि लगभग 3.5 लाख वाहन आते-जाते थे। उनमें से लगभग 70 हजार भारी वाहन थे और 2.80 लाख हल्के वाहन थे। सरकार ने आज रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों को टोल से छूट देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि लोगों का जो समय कतारों में लगने में बर्बाद होता था, वह बचेगा। सरकार कई महीनों से इस पर चर्चा कर रही थी और आज यह क्रांतिकारी फैसला लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button